Translate

Thursday, August 15, 2013

यह कल की बात है

उनको तो हमसे प्यार था
यह कल की बात है
कायम यह ऐतबार था
यह कल की बात है
जब मिली थी नज़र
तो चलता नहीं था बस
मुझे दिल पर अख्तियार ना था
यह कल की बात है !
अब फूल भी चुभने लगा है निगाहों में
काँटों से मुझको तब प्यार था
यह कल की ही बात है
अब जिनकी बेवफ़ाई के चर्चे हैं हर तरफ
वे पहले वफादार थे
यह कल की ही बात है
जिसने लगाई आग
मेरे घर में आकर
वह शख्स मेरा यार था
यह कल की ही बात है
तन्हाईयों का गम
जो मुझे दे दिया उन्होंने
वह मेरा गम बेशुमार है
यह कल की ही तो बात है !

No comments:

Post a Comment